2 मंथ के बच्चे का वेट कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 14:30

दूसरे महीने में बेबी गर्ल का सामान्य वजन 4.1 किलो से 5.6 किलो और लंबाई 57.15 सेंटीमीटर तक हो सकती है। वहीं, बेबी बॉय का सामान्य वजन 4.5 किलो से 6.1 किलो तक और लंबाई 58 सेंटीमीटर हो सकती है (1)।

नोट : शिशु का वजन और उसकी लंबाई शिशु के गर्भकालीन आयु (जब शिशु मां के गर्भ में होता है) और जन्म के वजन पर निर्भर करता है। ऐसे में शिशु के वजन और लंबाई से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी के लिए शिशु विशेषज्ञ से राय लेनी जरूरी है।

2 महीने का शिशु शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी विकसित हो जाता है। इन तीनों के बारे में हम यहां विस्तार से बता रहे हैं।
मानसिक विकास

चेहरों पर ध्यान देना: 2 महीने के शिशु अपने आसपास रहने वाले लोगों के चेहरों को पहचानने की कोशिश करने लगते हैं (2)।

आवाजों को सुनना: जब 2 महीने के शिशु को कोई आवाज सुनाई देती है, तो उसका ध्यान उस ओर ही जाता है। जहां से आवाज आ रही होती है, वह उस ओर देखने का प्रयास करता है (3)।

अलग-अलग स्वर में रोना: भूख लगने या कुछ परेशानी होने पर 2 महीने का शिशु सिर्फ रोकर अपनी बात कह सकता है। वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग स्वर में रो सकता है (3)।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info